सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार द्वारा हाटी समुदाय को दिए गए अनुसूचित जनजाति( ST) दर्जे को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया और समुदाय के ST के दर्जे को बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि केंद्रीय संसद द्वारा पारित कानून के खिलाफ हाईकोर्ट या अन्य कोई भी कोर्ट रोक या संशोधन नहीं कर सकती, और इस मामले से मिलते जुलते मामलों में सुप्रीम कोर्ट पहले भी कई बार निर्णय सुना चुका है कि अनुसूचित जाति या जनजाति की लिस्ट में कौन-कौन रहेगा यह संसद का विषय है, समुदाय को ST सूची में शामिल करना है या नहीं, यह तय करने का अधिकार केवल संसद के पास है।
हाटी समुदाय की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण डोगरा और अशोक शर्मा ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है और कहा है कि आज के फैसले में हाईकोर्ट ने पहले से स्थापित कानून की पुष्टि की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के पहले से तय फैसलों में हस्तक्षेप करने का कोई दायरा नहीं है।डोगरा ने बताया कि उनकी ओर से प्रारंभिक आपत्ति उठाई गई थी कि हाटी समुदाय को संसद के माध्यम से ST सूची में शामिल किए जाने के बाद क्या हाईकोर्ट इसमें हस्तक्षेप कर सकता है। अदालत ने पहले इसी कानूनी सवाल पर सुनवाई की। “सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों और सात जजों की पीठ के फैसले का भी हवाला दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि स्थापित कानूनी स्थिति के रहते इस मामले में हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।सुप्रीम कोर्ट में अपील की संभावना पर उन्होंने कहा, “किसी को भी सुप्रीम कोर्ट जाने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठों के कानून को देखते हुए अपील में सफलता की उम्मीद नहीं दिखती।
वहीं इस मामले में याचिका दायर करने वाले SC समुदाय के वकील अनिल कुमार मंगेट ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया।केंद्र सरकार ने कोर्ट में रिप्लाई दिया है कि जो एससी कम्युनिटी पहले से लिस्ट में हैं, उनको उस लिस्ट से बाहर नहीं किया जाएगा। अगर एससी समुदाय के हक पहले की तरह बरकरार रहते हैं तो हमारी भी जीत है।अब नई SC समिति बनी है, जिसके अध्यक्ष सुरेंद्र धर्मा हैं। आगे सुप्रीम कोर्ट जाने या न जाने का फैसला वही कार्यकारिणी लेगी।”
वहीं हाटी समुदाय ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि गिरिपार के लाखो लोगों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। लंबे वक्त से लोग इसके लिए लड़ाई लड़ रहे थे आज हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाकर बड़ी राहत दी है।
#haati #Highcourt





