मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश, चार मेडिकल कॉलेजों में एम्स दिल्ली से कम दरों पर मिल रही आधुनिक सर्जरी की सुविधा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए अब रोबोटिक सर्जरी की सुविधा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध करवाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सप्ताह के सातों दिन रोबोटिक सर्जरी संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने मात्र 15 महीनों में 1100 से अधिक रोबोटिक सर्जरी कर स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोटिक तकनीक की सहायता से कोलन सर्जरी, प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। प्रदेश के चिकित्सकों ने कम समय में इस आधुनिक तकनीक को अपनाकर बेहतर परिणाम दिए हैं। उन्होंने युवा चिकित्सकों को भी रोबोटिक सर्जरी में दक्ष बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।

चार मेडिकल कॉलेजों में मिल रही सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चार चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक और इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों में यह सुविधा एम्स दिल्ली की तुलना में काफी कम दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

अस्पताल में रहने की अवधि 50 से 75 प्रतिशत तक कम
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों को कई फायदे मिल रहे हैं। पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में मरीजों के अस्पताल में रहने की अवधि 50 से 75 प्रतिशत तक कम हो रही है। इस तकनीक में शल्य चीरा छोटा लगाया जाता है और रक्तस्राव भी न्यूनतम होता है। इससे मरीजों को जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि अब हिमाचल के मरीजों को आधुनिक सर्जरी के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है। सरकार इस सुविधा का विस्तार प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी करने पर विचार कर रही है, ताकि लोगों को घर के नजदीक बेहतर उपचार मिल सके।

41 सर्जन और 34 केयर टीम सदस्य प्रशिक्षित

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 41 सर्जन और 34 केयर टीम सदस्यों को रोबोटिक सर्जरी के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। केयर टीम में नर्सें, ऑपरेशन थिएटर सहायक और अन्य सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों से लंबित ऑपरेशनों की रिपोर्ट भी मांगी।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी मंडी के कुलपति डॉ. डीके वर्मा, सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. गोपाल बेरी उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
#ShimlaLive #HimachalNews #RoboticSurgery #SukhvinderSinghSukhu #HealthServices #HimachalPradesh #MedicalEducation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *