शिमला, 27 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने अपनी ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 18 संगठन जुड़े थे। अब जिला कुल्लू से हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन ने अपने संगठन को जेएसी से जोड़ने का आग्रह किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

एलआर गुलशन और गंगा राम शर्मा को उपाध्यक्ष, जबकि कुशाल चंद नेगी और नरेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
सुरेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी सभाएं के निदेशक ने सरकार के दबाव में एकतरफा फैसला लेकर लाखों पेंशनर्स के साथ अन्याय किया है। उन्होंने पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन को पंजीकरण संख्या 18/89 दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदस्यता शुल्क के रूप में वर्षों से एकत्रित लाखों रुपये का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद इसका निपटारा नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने 19 नवंबर को धर्मशाला के दाड़ी खेल मैदान में आयोजित पेंशनर्स रैली का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए तपोवन विधानसभा बुलाया था, लेकिन प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही वह बिना बातचीत किए गगल हवाई अड्डे की ओर रवाना हो गए। इससे पेंशनर्स में भारी रोष पैदा हुआ। इसके बाद विधानसभा घेराव के लिए निकली रैली को पुलिस ने शीला चौक पर रोक दिया। इस दौरान आठ पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

समिति नेताओं ने सरकार से एफआईआर तत्काल रद्द करने और पेंशनर्स की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर सचिवालय का घेराव और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से पेंशनर्स को शीघ्र बातचीत के लिए बुलाकर समस्याओं का समाधान करने की अपील की।
#HimachalNews #ShimlaNews #Pensioners #PensionersProtest #HimachalPradesh #KaalChakra #ShimlaLive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *