शिमला, 29 नवंबर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को फिट इंडिया के 100वें ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द ग्लाइड इन पैराग्लाइडिंग एंड एडवेंचर रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के तहत फिट इंडिया और माय भारत शिमला के सहयोग से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डीजीपी अशोक तिवारी ने खेल और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल गतिविधियां समाज से नशे के दानव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और नशामुक्त समाज के साथ चिट्टा मुक्त हिमाचल के निर्माण में मदद मिलती है।
इस अवसर पर डीजीपी अशोक तिवारी ने खेल और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल गतिविधियां समाज से नशे के दानव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और नशामुक्त समाज के साथ चिट्टा मुक्त हिमाचल के निर्माण में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का संदेश ‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़’ लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में माय भारत शिमला के उप निदेशक विपिन कुमार ने बताया कि दिसंबर 2024 में शुरू हुई यह पहल अब राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन चुकी है। इसके 100 संस्करणों के दौरान देशभर में 35 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजन हुए हैं, जिनमें 40 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया है। इसमें युवा, खिलाड़ी, फिटनेस प्रेमी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए हैं।
कार्यक्रम का 100वां संस्करण ओलंपिक मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता को समर्पित रहा। इसके माध्यम से भारत की भविष्य में राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की आकांक्षा को भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर ‘सीडब्ल्यूजी की तैयारी है, पर अब ओलंपिक्स की बारी है’ का संदेश दिया गया।
साइक्लिंग प्रतियोगिता में 15 हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मियों सहित कुल 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 30 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दो श्रेणियां रखी गई थीं।
30 किलोमीटर अंडर-18 बालक वर्ग में प्रज्ज्वल चौहान प्रथम, पुनीत ठाकुर द्वितीय और अनिरुद्ध तृतीय रहे। 18 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में अतुल कुमार, वंश कालिया और आकाश शेरपा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 35 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में कृष्ण वेंदेरा प्रथम, गौरव ठाकुर द्वितीय और राघव नेगी तृतीय रहे। बालिका ओपन वर्ग में सुरभि ठाकुर प्रथम और रिद्धि सुयाल द्वितीय रहीं।
साइक्लिंग प्रतियोगिता में 15 हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मियों सहित कुल 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 30 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दो श्रेणियां रखी गई थीं। 30 किलोमीटर अंडर-18 बालक वर्ग में प्रज्ज्वल चौहान प्रथम, पुनीत ठाकुर द्वितीय और अनिरुद्ध तृतीय रहे। 18 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में अतुल कुमार, वंश कालिया और आकाश शेरपा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 35 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में कृष्ण वेंदेरा प्रथम, गौरव ठाकुर द्वितीय और राघव नेगी तृतीय रहे। बालिका ओपन वर्ग में सुरभि ठाकुर प्रथम और रिद्धि सुयाल द्वितीय रहीं।
पुलिस बल की 10 किलोमीटर पुरुष श्रेणी में विक्रम सिंह प्रथम, शुभम द्वितीय और सौरव ठाकुर तृतीय रहे, जबकि महिला श्रेणी में सानिया प्रथम, अंजना द्वितीय और अक्षिता तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में प्रथम बटालियन जुन्गा के कमांडेंट भूपिंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने मधुर धुनों से आयोजन को आकर्षक बनाया। द ग्लाइड इन के सीईओ अरुण रावत ने कहा कि यह आयोजन फिटनेस, सामुदायिक भागीदारी और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#ShimlaLive #HimachalNews #FitIndia #SundaysOnCycle #Shimla #HPPolice #AshokTiwari #ChittaMuktHimachal #FitnessMovement



