टिक्कर के मैंदली क्षेत्र में भांग बचने का अवैध काम कर रहे 19 वर्षीय युवक को रोहड़ू पुलिस ने 195 ग्राम भांग के साथ गिरफ्तार किया।

FIR No. 113/2026 dated 13.10.2026, U/S 20 ND&PS Act, PS Rohru

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपमंडल रोहरू, डिटेक्शन सेल की टीम ने मैंदली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 195 ग्राम चरस/भांग बरामद की है।

दिनांक 13.10.2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ओनिक नेगी पुत्र जोगिंदर नेगी, आयु 19 वर्ष, तहसील टिक्कर, जिला शिमला, मैंदली क्षेत्र में भांग बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के पास मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैरी बैग से कुल लगभग 195 ग्राम चरस/भांग बरामद हुई।

इस संबंध में FIR No. 113/2026 दिनांक 13.10.2026, धारा 20 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

मामले में जांच जारी है।
#spshimla #Shimlapolice #Charas #Rohrupolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *