एसएचओ ठियोग श्याम तोमर की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज, पुलिस विभाग की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप।
ठियोग, 19 नवंबर। सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रकाशित करने के मामले में ठियोग पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने फेसबुक पर संचालित ‘आस्था फाउंडेशन ट्रस्ट’ नामक पेज पर पिछले कई दिनों से प्रकाशित पोस्टों को लेकर यह कार्रवाई की है। मामले में पुलिस थाना ठियोग के प्रभारी एवं निरीक्षक श्याम टोमर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्याम टोमर ने अपना फेसबुक अकाउंट खोला तो उन्हें ‘Astha Foundation Trust’ नामक फेसबुक पेज पर पिछले कई दिनों से प्रकाशित कुछ पोस्ट दिखाई दीं। शिकायत के मुताबिक, इन पोस्टों में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके अतिरिक्त पुलिस थाना ठियोग के प्रभारी, समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति तथा स्थानीय विधायक के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।

शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से इस तरह की पोस्ट प्रसारित कर संबंधित संगठन ने जानबूझकर पुलिस विभाग और उसके कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिष्ठा, गरिमा तथा विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। साथ ही आम जनता के बीच पुलिस विभाग के प्रति कायम विश्वास को प्रभावित करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
इस मामले में पुलिस थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 176/26 दिनांक 18 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 353(3), 356(2), 221 और 196(1)(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर शाम 3 बजकर 46 मिनट पर दर्ज की गई।
मामले की आगामी जांच स्वयं निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्याम टोमर द्वारा की जा रही है। पुलिस अब संबंधित फेसबुक पोस्टों और उनमें इस्तेमाल की गई भाषा के संबंध में तथ्यों की जांच कर रही है।
#ShimlaLive #Theog #HimachalPolice #HimachalNews #SocialMedia #FIR #TheogPolice