चिट्टा तस्करी के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 2026 में 159 कुख्यात तस्कर किए निरुद्ध; नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाने का आह्वान।

शिमला, 24 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से एंटी-चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 7,950 मामले दर्ज किए गए और 12,302 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1,384 किलोग्राम चरस और 59 किलोग्राम चिट्टा सहित भारी मात्रा में अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए। वर्ष 2023 में पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू होने के बाद अब तक 225 कुख्यात तस्करों को निरुद्ध किया गया है। इनमें 159 तस्कर वर्ष 2026 में निरुद्ध किए गए हैं। इस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *