27 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ डीजीपी अशोक तिवारी ने की बैठक, CCTV, पुलिस सत्यापन और परिवहन सुरक्षा पर जोर।

शिमला, 5 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूलों में सुरक्षित वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से ‘School CONNECT – School Safety & Student Protection Initiative’ की शुरुआत की है।

2 नवंबर 2026 को शुरू की गई इस पहल के तहत पुलिस, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि बच्चों को अपराध, शोषण और अन्य सुरक्षा संबंधी खतरों से बचाया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी की अध्यक्षता में 27 स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। डीजीपी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर ऐसी घटनाओं को रोकना भी है।

बैठक में स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, स्कूल परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की जांच, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन तथा सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बच्चों को अपहरण, यौन शोषण, बुलिंग और अन्य प्रकार के शोषण से बचाने पर विशेष जोर दिया गया। स्कूल प्रबंधन को POCSO अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने तथा किसी भी घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

स्कूली परिवहन की सुरक्षा पर विशेष जोर
विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने के दौरान परिवहन सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को निजी टैक्सी या अन्य वाहन किराये पर लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन करवाने और इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को देने पर जोर दिया गया। स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का रंग पीला होना अथवा उन पर स्पष्ट रूप से स्कूली वाहन का उल्लेख होना आवश्यक बताया गया।

डीजीपी के निर्देशानुसार शिमला पुलिस द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों के आने और छुट्टी के समय यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती तथा आसपास नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस ने विद्यार्थियों, शिक्षक।

#SpShimla #Shimlapolice #SchoolCONNECT #DGPHP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *