शिमला, 5 अक्तूबर। जिला शिमला में बेघर एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के बचाव, संरक्षण और पुनर्वास के लिए 7 से 9 अक्तूबर, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य ऐसे बेघर व्यक्तियों की पहचान करना है, जो मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और जिन्हें तत्काल देखभाल, संरक्षण, उपचार, पुनर्वास अथवा उचित संस्थान में दाखिले की आवश्यकता है।
अभियान के दौरान आमजन और संबंधित हितधारकों को जागरूक किया जाएगा, ताकि ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा सके और आवश्यक सहायता एवं उचित उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आसपास किसी ऐसे व्यक्ति के पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि उसे आवश्यक सहायता और संरक्षण उपलब्ध करवाया जा सके।
अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 01786-223605 पर संपर्क किया जा सकता है।
#Shimla #HimachalPradesh #LegalServicesAuthority #MentalHealth #Rehabilitation #HimachalNews #ShimlaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *