शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिमला का वाटर कैचमेंट एरिया शहर की जल सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आधार है। जंगलों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। वह शुक्रवार को वन्यजीव सप्ताह समारोह-2026 के तहत वाटर कैचमेंट सैंक्चुरी, ढल्ली में आयोजित उद्घाटन समारोह एवं स्वच्छता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग ने किया।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जंगलों में पेड़ वर्षा और बर्फ के पानी को संचित कर धीरे-धीरे जमीन में पहुंचाते हैं, जिससे प्राकृतिक जलस्रोतों और चश्मों का पुनर्भरण होता है। बच्चों को यह समझना जरूरी है कि पानी केवल नल या बोरवेल से नहीं आता, बल्कि इसके पीछे एक पूरी प्राकृतिक प्रक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र कार्य करता है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काल में शिमला की बढ़ती आबादी की जल जरूरतों को पूरा करने के लिए कैचमेंट क्षेत्र विकसित किया गया था।
मंत्री ने जंगलों में प्राकृतिक रूप से गिरे पेड़ों और जैविक अवशेषों के महत्व को बताते हुए कहा कि ये जीव-जंतुओं और सूक्ष्मजीवों को भोजन एवं आवास उपलब्ध करवाने के साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं। उन्होंने जंगलों में घास और झाड़ियों को काटकर जलाने की प्रवृत्ति कम करने तथा प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कैचमेंट क्षेत्र में प्लास्टिक बोतलों पर लागू सुरक्षा राशि व्यवस्था की सराहना की।
उन्होंने वन विभाग को कैचमेंट क्षेत्र के ट्रेल्स को चरणबद्ध तरीके से प्रकृति पर्यटन के लिए विकसित करने, प्रवेश-निकासी पर कंप्यूटरीकृत टिकट व्यवस्था लागू करने और पेड़-पौधों की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध करवाने के सुझाव दिए। साथ ही स्थानीय महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।
मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता नाटक की सराहना करते हुए कहा कि जैव विविधता, जंगल और जलस्रोतों का संरक्षण सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने संदेश दिया कि पेड़ रहेंगे तो हमारा जीवन रहेगा।
कार्यक्रम में प्रधान मुख्य अरण्यपाल आलोक प्रेम नागर, मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, अरण्यपाल किरूपा शंकर, प्रीति भट्टारे, डीएफओ अनिकेत, उप अरण्यपाल डॉ. शयनवाज भट्ट सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मच
कैचमेंट एरिया शिमला की जल सुरक्षा और जैव विविधता का आधार : अनिरुद्ध सिंह।

शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिमला का वाटर कैचमेंट एरिया शहर की जल सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आधार है। जंगलों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। वह शुक्रवार को वन्यजीव सप्ताह समारोह-2026 के तहत वाटर कैचमेंट सैंक्चुरी, ढल्ली में आयोजित उद्घाटन समारोह एवं स्वच्छता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग ने किया।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जंगलों में पेड़ वर्षा और बर्फ के पानी को संचित कर धीरे-धीरे जमीन में पहुंचाते हैं, जिससे प्राकृतिक जलस्रोतों और चश्मों का पुनर्भरण होता है। बच्चों को यह समझना जरूरी है कि पानी केवल नल या बोरवेल से नहीं आता, बल्कि इसके पीछे एक पूरी प्राकृतिक प्रक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र कार्य करता है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काल में शिमला की बढ़ती आबादी की जल जरूरतों को पूरा करने के लिए कैचमेंट क्षेत्र विकसित किया गया था।

मंत्री ने जंगलों में प्राकृतिक रूप से गिरे पेड़ों और जैविक अवशेषों के महत्व को बताते हुए कहा कि ये जीव-जंतुओं और सूक्ष्मजीवों को भोजन एवं आवास उपलब्ध करवाने के साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं। उन्होंने जंगलों में घास और झाड़ियों को काटकर जलाने की प्रवृत्ति कम करने तथा प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कैचमेंट क्षेत्र में प्लास्टिक बोतलों पर लागू सुरक्षा राशि व्यवस्था की सराहना की।

उन्होंने वन विभाग को कैचमेंट क्षेत्र के ट्रेल्स को चरणबद्ध तरीके से प्रकृति पर्यटन के लिए विकसित करने, प्रवेश-निकासी पर कंप्यूटरीकृत टिकट व्यवस्था लागू करने और पेड़-पौधों की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध करवाने के सुझाव दिए। साथ ही स्थानीय महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।

मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता नाटक की सराहना करते हुए कहा कि जैव विविधता, जंगल और जलस्रोतों का संरक्षण सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने संदेश दिया कि पेड़ रहेंगे तो हमारा जीवन रहेगा।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य अरण्यपाल आलोक प्रेम नागर, मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, अरण्यपाल किरूपा शंकर, प्रीति भट्टारे, डीएफओ अनिकेत, उप अरण्यपाल डॉ. शयनवाज भट्ट सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
#ShimlaLive #HimachalNews #WildlifeWeek2026 #Environment #Shimla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *