(-स्वास्थ्य विभाग ने पीजी और सीनियर रेजिडेंटशिप पूरी करने के बाद जारी किए आदेश, शिमला, कांगड़ा, सोलन, मंडी समेत विभिन्न जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ् संस्थानों में मिली तैनाती।)

– 13 अक्टूबर को जारी आदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों में नियुक्ति, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने के निर्देश।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने 33 मेडिकल अधिकारियों की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें पीजी और सीनियर रेजिडेंटशिप पूरी करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। डॉक्टरों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मेडिकल कॉलेजों, क्षेत्रीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित मेडिकल अधिकारियों को तैनाती स्थल पर पांच दिन के भीतर अनिवार्य रूप से ज्वाइन करना होगा। उन्हें उचित माध्यम से विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भी भेजनी होगी।

आदेश के अनुसार Dr. Nikhil Chaudhary को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, जिला कांगड़ा; Dr. Geetanshi Gopal Ghahru को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर, जिला कांगड़ा; Dr. Udit Shukla को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की, जिला सोलन; Dr. Ayush Vasisth को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा और Dr. Apurva Chauhan को अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल इंस्टीट्यूट चमियाना, शिमला में तैनाती दी गई है।

इसी तरह Dr. Atul Sharma को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथा, जिला सोलन; Dr. Aditi Awasthi को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालमपुर, जिला कांगड़ा; Dr. Suranjan Dev को मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर के कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) के रूप में और Dr. Chander Vir को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहड़ू, जिला शिमला में तैनात किया गया है।

Dr. Tanu Sharma को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर; Dr. Savita Sharma को दीनदयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला; Dr. Tanuja Kaisth को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई, जिला शिमला; Dr. Diksha Thakur को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर, जिला मंडी; Dr. Devyani Sharma को जोनल अस्पताल धर्मशाला, जिला कांगड़ा और Dr. Aayushi Dutta को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालमपुर में तैनाती मिली है।

आदेश में Dr. Nitin Patiyal को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा; Dr. Rohit Verma और Dr. Ajay Kumar को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू; Dr. Anmol Sharma को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहड़ू; Dr. Viper Sharma और Dr. Shruti Sharma को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर तथा Dr. Taranpreet Kaur को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात किया गया है।

इसके अलावा Dr. Vidisha को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्यारी, जिला सोलन; Dr. Siddhant Negi को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू; Dr. Lokesh Attri को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूत्ता, जिला बिलासपुर; Dr. Sakshi को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, जिला किन्नौर; Dr. Diksha Sharma को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थुरल, जिला कांगड़ा; Dr. Sunakshi Sharma को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर, जिला मंडी; Dr. Astha Saini को डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन, जिला सिरमौर; Dr. Sahil Puri को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल, जिला बिलासपुर; Dr. Twinkle Sood को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली, जिला ऊना; Dr. Shifa Majid को डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन और Dr. Kanu Kapoor को श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, जिला मंडी में तैनाती दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) आशीष सिंहमार के निर्देश जारी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *