टूटू ब्लॉक की 200 ग्रामीण महिलाओं को बाजार उपलब्ध करवाएगा Amazon, BDO की मौजूदगी में हुआ MoU, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार।
शिमला, 4 नवंबर। Helping Hand Organisation, Shimla ने CMS Foundation के सहयोग से संचालित CMS Centre for Enterprise परियोजना के तहत Amazon के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर उखलिया घंडल स्थित CMS Centre for Enterprise में हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर BDO टूटू बृजेश भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। CMS Foundation के रुशिन और आत्मा राम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। परियोजना का उद्देश्य 200 ग्रामीण महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये तक की आय अर्जित करने में सक्षम बनाना है।
अब तक महिलाओं को पाइन नीडल उत्पाद, हस्तनिर्मित साबुन, बुनाई और सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है। उत्पादों के व्यवसायीकरण के लिए कंपनी भी पंजीकृत की गई है। Amazon की कशिश और सरिता ने ऑनलाइन उत्पाद सूचीकरण, बाजार संभावनाओं और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। संस्था के संस्थापक कपिल कुमार ने साझेदारी को महिलाओं के उत्पादों को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में संस्था की निदेशक शीतल, कोऑर्डिनेटर पूनम, दमयंती, मास्टर ट्रेनर सुनीता शर्मा, चंपा देवी, दीक्षा मेहता और परियोजना से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।
#BDOTUTU




