राजधानी शिमला में लगातार कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। नगर निगम हाउस में मंगलवार को घमासान ही हो गया। हॉउस से पहले पीडि़ता बच्ची के दादा के साथ शहर के कुछ लोगों और भाजपा पार्षदों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद हाउस में मेयर सुरेंद्र चौहान ने आवारा कुत्तों के मसले को लेकर करीब डेढ घंटे की विशेष चर्चा भी की। इस बैठक के दौरान नगर निगम के आयुक्त ने एक प्रेंजेटेशन भी दी। इस दौरान आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि उन्होंने शहर में भरयाल, तारादेवी, मल्याणा, नवबहार और दाडऩी के बागीचे में डॉग सेंटर बनाने के लिए स्थान चिन्हित किए थे। यानी शहर के सभी आवारा कुत्तों को शिफ्ट करने की योजना बनाई थी। लेकिन इसमें स्थान दूर होने से यह चिन्हित स्थान रद्द करने पड़े। हालांकि कई स्थानों पर तो शहर के लोगों की भी आपत्ति थी। इसके बाद आयुक्त ने कहा कि जो डॉग सेंटर नगर निगम का पांजड़ी क्षेत्र में है उसे ही बढ़ाना होगा। इसके अलावा कोई खास रास्ता नगर निगम के पास डॉग को शिफ्ट करने का नहीं है। वहीं हाउस में यह भी सामने आया कि नगर निगम के पास स्ट्रलाइजेशन के लिए कोई भी चिकित्सक नहीं है ओर वीपीएचओ का पद भी खाली है। हालंाकि औपचारिकताएं पूरा करने के लिए स्लॉटर हाउस में बैटनरी चिकित्सक को वीपीएचओ का पदभार संभाला गया है। इस पर मेयर ने कहा कि इसको लेकर हम सरकार से प्राथमिकता से स्टाफ मांगेगे। इसको लेकर उन्होंने दो चिकित्सकों के नाम भी पशु पालन विभाग से लिए हैं। जल्द ही सरकार से इनके आदेश करवाए जाएंगे।

शहर में नहीं कोई भी सुरक्षित फिडिंग जोन
हाउस में पार्षदों ने कहा कि शहर के हर वार्ड में फिडिंग जोन बनाए गऐ थे। जो फेल हो गए हैं। कुछ समय पहले भी नगर निगम की ओर से पार्षदों ने फिडिंग जोन चिन्हित करने को कहा था। लेकिन हाउस में पार्षदों ने कहा कि जो फिंडिंग जोन चिन्हित किए हैं डॉग लवर वहीं पर ही खाना नहीं दे रहे हैं। डॉॅग लवर पब्लिक प्लेस पर खाना दे रहे हैं और यदि कोई उनका विरोध करता है तो वह लडऩे पर उतारू हो जाते हैं। पार्षदों ने कहा कि डॉग लवर सबसे बड़ी समस्या पैदा करवा रहे हैं।

शांति विहार वार्ड में एक हफ्ते में काट दिए 50 लोग
हाउस के दौरान शांति विहार के पार्षद विनित शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में एक हफ्ते में 50 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा है। वहीं जब उन्होंने नगर निगम के सीएचओ को सूचित किया तो इनकी ओर से कोई कार्रवाई ही नहीं की गई। यहां तक की इन्होंने इसके बारे में बात करना भी नहीं समझा। वहीं अन्य पार्षदों ने भी इनका सर्मथन किया। भ_ाकुफर वार्ड के पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जो वह्टसएप ग्रुप बनाया है उसे डिलिट कर देना चाहिए। क्योंकि पार्षद उसमें शिकायत करते हैं तो एचओडी की ओर से कोई जवाब ही नहीं दिया जाता। यानी इस मामले को एचओडी ही गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां तक की जब नरेंद्र ठाकुर ने एचओडी से आवारा कुत्तों की संख्या के बारे में पुछा तो उसका जवाब भी एचओडी नहीं दे पाए।

पब्लिक प्लेस पर कुत्तों को खाना देने वाले लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

हाउस में फैसला हुआ कि शहर में हर क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं जो भी डॉग लवर आवारा कुत्तों को पब्लिक प्लेस में खाना देते पकड़े जाते हैं उन पर जुर्माना तो लगाया ही जाएगा वहीं उन पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। वहीं नगर निगम आवारा कुत्तों के आतंक को कम करने के लोगों से भी सहयोग लेने वाला है। इसके अलावा मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस मामले को लेकर नगर निगम कोर्ट भी जाएगा। इसमें कोर्ट से अपील की जाएगी कि जिन अक्रामक कुत्तों को 5 दिन के लिए डॉग सेंटर में रखा जाता है उन्हें हमेशा के लिए डॉग सेंटर में रखने की अनुमति मांगी जाएगी। इसके अलावा अन्य नियमों को भी आसान करने की अपील नगर निगम करने वाला है।

3 अक्तूबर से शहर के कुत्तों को संस्था लगाएगी एंटी रैबिज इंजेक्शन।

नगर निगम के पास ह्यूमैन संस्था आ गई है यह संस्था तीन अक्तूबर से पूरे शहर में एंटी रैबिल वेक्सिनेशन अभियान चलाने वाला है। इस अभियान के लिए संस्था ने सभी पार्षदों से भी सहयोग की अपील की है। संस्था यह काम निशुल्क कर रही है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से कोई भी फंड संस्था नहीं ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *