शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 53.77 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इन मामलों में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला ठियोग क्षेत्र का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर सुनारघाटी में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 7.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में रोहित चंदेल (35), निवासी ठियोग के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में धारा 21 ND&PS Act के तहत अभियोग संख्या 128/2026 दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई शोघी के पास हुई, जहां 3 सितंबर को Special Cell Shimla की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से दो पारदर्शी पाउचों में 13.160 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने योगेन्द्र (30) और अनुज (26), दोनों निवासी कुमारसैन, को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अभियोग संख्या 183/26 के तहत धारा 21 एवं 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है।

तीसरी कार्रवाई रोहड़ू क्षेत्र में मंडली पुल, उप-तहसील जांगला के पास की गई। गुप्त सूचना के आधार पर Detection Cell Rohru की टीम ने एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 19.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी शुभम (26), निवासी रोहड़ू को गिरफ्तार कर पुलिस थाना चिरगांव में अभियोग संख्या 87/2026 के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है।

चौथी कार्रवाई चौपाल के खिड़की क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई। पुलिस टीम ने एक वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार व्यक्तियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। मामले में अनिकेत ब्रागटा (26), संजीव (31), अक्षय ठाकुर (24), सभी निवासी चौपाल, तथा विनोद सिंह (24), निवासी सुरखेत, नेपाल, वर्तमान निवासी तहसील चौपाल को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना चौपाल में अभियोग संख्या 45/2026 के तहत धारा 21 एवं 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सभी मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

#ShimlaPolice #DrugFreeHimachal #DrugFreeShimla #NashaMuktHimachal #NDPSAct #Chitta #Heroin #DrugSmuggling #ShimlaNews #HimachalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *