रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के छोहरा ब्लॉक की गवास पंचायत में एक व्यक्ति को पंचायत का स्थायी निवासी बताए जाने का मामला विवादों में आ गया है। आरोप है कि पंचायत प्रधान ने उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति को अपनी पंचायत का स्थायी निवासी बताते हुए रिपोर्ट जारी की। साथ ही आत्मसुरक्षा के लिए उसके पास लाइसेंस होना आवश्यक बताते हुए लाइसेंस के नवीनीकरण की सिफारिश भी कर दी।
प्रधान की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विभाग की ओर से भी रिपोर्ट तैयार की गई। हालांकि, पंचायत सचिव ने संबंधित व्यक्ति को पंचायत का स्थायी सदस्य मानने से इनकार करते हुए कहा कि उसका नाम पंचायत के रजिस्टर में दर्ज नहीं है। इसके बाद मामले को लेकर विवाद बढ़ गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM रोहड़ू धर्मेश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। कालचक्र न्यूज़ से बातचीत में SDM ने बताया कि पूरे मामले की इंक्वारी के आदेश दे दिए गए हैं और पुलिस विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। उपरोक्त व्यक्तियों की तरफ से पहले ही मेरे पास गन लाइसेंस को कैंसिल करने के लिए पत्र आ चुका है।
SDM ने कहा कि संबंधित लोग अपने पशुधन को लेकर ऊंचे पहाड़ों पर चराने के लिए जाते हैं और ये सभी गुर्जर समुदाय से संबंधित हैं। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित व्यक्ति को पंचायत का स्थायी निवासी बताए जाने के पीछे वास्तविक स्थिति क्या है और दस्तावेजों में कितनी सत्यता है।
#Rohru #GunLicense #GawasPanchayat #SDMRohru #HimachalPradesh #Panchayat #GurjarCommunity #Investigation #KaalChakraNews
#GunLicense #Rohru
