हिमाचल प्रदेश  विधानसभा का अंतिम शीतकालीन सत्र 16 नवंबर सोमवार 2:00 बजे से शुरू होगा, विधानसभा सचिवालय की और से जारी अधिसूचना में 16 नवंबर से 21 नवंबर तक 14वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा की गई।

सत्र के दौरान प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सकते हैं। विपक्ष की ओर से प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकास कार्यों, बेरोजगारी, कर्मचारियों से जुड़े मामलों और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगे जाने की संभावना है।

विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना हैं क्योंकि विपक्ष लगातार सरकार पर जनहित के मुद्दों को लेकर हमलावर है नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को  लोनप्रिय सरकार बता चुके हैं साथ ही सरकार को तालेबंदी की सरकार बता रहे हैं।

रिटायर पेंशनर अपने बकाया भुगतान के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है और शीघ्र से शीघ्र अपने बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। 95 दिनों से शिक्षा निदेशालय लालपानी के बाहर न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में क्रमिक अनशन कर रहे प्राथमिक शिक्षक भी विधानसभा का घेराव कर सकते हैं, साथ ही हिमाचल प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठन भी अपनी लंबित मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव कर सकते हैं ।

 

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विपक्ष पर लगातार हमलावर है और भाजपा को पांच गुटों में बंटे होने और बीजेपी पर हिमाचल विरोधी होने का आरोप लगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में यह देखना बड़ा दिलचस्प है की सत्र में कितना विधायक कामकाज हो पता है या सत्र हंगामे की भेंट चढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *