नौहराधार में 6.92 करोड़ से बने सीएचसी भवन का वर्चुअल लोकार्पण, संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई बनाने की घोषणा।

शिमला, 30 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 31 मार्च, 2027 तक राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की उपलब्धता 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अस्पतालों में केवल 35 प्रतिशत स्टॉफ उपलब्ध था, जबकि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस छह बिस्तरों वाले स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों के करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

#cmsukhu #HealthDepartment #VinayKumar #DhaniRamShandil #HpCongress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *