अभियोग संख्या 48/2026, अधीनधारा 20, 29 NDPS Act, दिनांक 19.09.2026, पुलिस थाना न्यू शिमला*
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष सैल शिमला की टीम ने कनलोग NH क्षेत्र में दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 480 ग्राम चरस बरामद की है।
दिनांक 19.09.2026 को विशेष सैल शिमला की टीम द्वारा कनलोग NH क्षेत्र में गश्त के दौरान जटिलेंद्र ठाकुर पुत्र टेक चंद ठाकुर, आयु 28 वर्ष, निवासी तहसील सुन्नी, जिला शिमला तथा मेहर चंद पुत्र कुंदन लाल, आयु 35 वर्ष, निवासी तहसील सुन्नी, जिला शिमला के कब्जे से 480 ग्राम चरस बरामद की गई।
बरामद मादक पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना न्यू शिमला में अभियोग संख्या 48/2026, अधीनधारा 20, 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।
#Arrest #kanlog #Chares
