शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कविंदर गुप्ता जी ने आज जन शिक्षण संस्थान, शिमला द्वारा आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से अब तक 4.86 लाख से अधिक युवाओं को लाभ मिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को लगातार विकसित करें और “Skill, Re-skill & Up-skill” के मंत्र को अपनाएं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक (Job Creator) बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। युवा शक्ति भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
राज्यपाल ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कौशलयुक्त युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
#SkillIndia #AatmanirbharBharat #PMKVY #NEP2020 #HimachalPradesh #Shimla #ViksitBharat2047 #HPGovernor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *