मंडी, हिमाचल प्रदेश: आज हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के संधोल में स्वावलंबन केन्द्र का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन श्री ओ. पी. सिंह जी द्वारा किया गया।
स्वावलंबन केन्द्र का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा स्थानीय प्रतिभाओं एवं संसाधनों को प्रोत्साहित करना है। केन्द्र के माध्यम से युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वावलंबन केन्द्र की स्थापना को क्षेत्र के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों ने केन्द्र के सफल संचालन और भविष्य में इसके विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं।
संधोल में स्वावलंबन केन्द्र की शुरुआत क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
