शिमला, 25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन मंगलवार को 31वें दिन भी पूरे जोश, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ निदेशालय स्कूल शिक्षा, शिमला में जारी रहा। आंदोलन के 31वें दिन जिला मंडी के HPPTF, PTF ब्लॉक करसोग-1 के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपूर्ण मांगों की पूर्ति के लिए क्रमिक अनशन में भाग लिया।

अनशन में PTF ब्लॉक करसोग-1 के अध्यक्ष पुष्प राज, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र, महालेखार दलीप कुमार और सलाहकार धर्म प्रकाश शामिल रहे। उन्होंने सरकार से अपील की कि शिक्षकों की सभी न्यायोचित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। संघ ने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक शिक्षक पूरी निष्ठा और ताकत के साथ इस आंदोलन में भाग ले रहा है।

संघ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गांधीगिरी के तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। यह क्रमिक अनशन 11 जुलाई 2026 को पैदल न्याय यात्रा के शिमला पहुंचने तथा 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में हुए विशाल धरने के बाद शुरू हुआ था। जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

संघ को विश्वास है कि मुख्यमंत्री ने 26 जुलाई को धरना स्थल पर पहुंचकर न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली की अधिसूचना वापस लेने सहित अन्य मांगों को 5 सितंबर तक पूरा करने की बात कही थी। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन के कई स्वरूप देखने को मिलेंगे।

#हिमाचलप्रदेश #राजकीयप्राथमिकशिक्षक #शिक्षकआंदोलन #क्रमिकअनशन #HPPTF #PTF #करसोग #मंडी #शिमला #शिक्षकसंघ #शिक्षकोंकीमांगें

2 thoughts on “31वें दिन भी जारी रहा प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन, 5 सितंबर तक मांगें पूरी करने की मांग।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *