DIG संजीव गांधी मामले पर पुलिस ने जारी किया बयान,पुलिस आवास मरम्मत राशि में अनियमितता, पूर्व SSP संजीव गांधी पर FIR दर्ज।
ऑडिट में सरकारी आवास पर ₹14.07 लाख खर्च दर्शाने का खुलासा, रामपुर और शोघी के लिए आवंटित धनराशि के इस्तेमाल पर भी उठे सवाल
शिमला, 23 अक्टूबर। पुलिस जवानों के सरकारी आवासों और पुलिस भवनों की मरम्मत के लिए आवंटित धनराशि के कथित दुरुपयोग के मामले में शिमला के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजीव गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से गठित ऑडिट समिति की रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर पुलिस थाना शिमला में FIR संख्या 139/2026, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, ऑडिट रिपोर्ट में वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान पुलिस भवनों और जवानों के सरकारी आवासों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए आवंटित लगभग 1.28 करोड़ रुपये के खर्च में अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट में तत्कालीन SSP के सरकारी आवास ‘साउथवुड’ पर 14,07,392 रुपये खर्च दर्शाए गए हैं, जबकि इसके लिए सरकार या पुलिस मुख्यालय से अलग बजट स्वीकृत होने के दस्तावेज नहीं मिले।
ऑडिट में रामपुर के SDPO आवास की मरम्मत के लिए स्वीकृत 2.80 लाख रुपये की राशि शिमला स्थित तत्कालीन SSP के आवास पर खर्च दर्शाए जाने का मामला भी सामने आया है। इसी तरह शोघी पुलिस बैरियर की गुमटी की मरम्मत के लिए निर्धारित 2.50 लाख रुपये की राशि भी SSP आवास पर खर्च दर्शाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, शोघी में मरम्मत कार्य पूरा होने के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले।
इसके अतिरिक्त, वर्ष 2023-24 में 1.62 लाख रुपये और 2024-25 में 7.22 लाख रुपये सरकारी आवास पर खर्च दर्शाए गए, लेकिन आवश्यक पूर्व स्वीकृति और जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।
ऑडिट समिति ने वर्ष 2025-26 में 28.67 लाख रुपये के बजट के तहत प्रस्तावित 50 कार्यों में से 22 कार्य किए जाने का रिकॉर्ड पाया। इनमें 13 कार्य मूल स्वीकृत प्रस्ताव से बाहर के बताए गए हैं। समिति ने निर्धारित प्रस्तावों से अलग कार्यों पर धनराशि खर्च करने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि शोघी पुलिस पोस्ट अब भी कंटेनर में संचालित हो रही है, जहां कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करनी पड़ रही है। ऑडिट में दर्ज तथ्यों के आधार पर सरकारी धन के इस्तेमाल और वित्तीय नियमों के पालन की जांच की जा रही है। FIR दर्ज होने के बाद मामले में जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे। मरम्मत राशि में अनियमितता, पूर्व SSP संजीव गांधी पर FIR दर्ज।
ऑडिट में सरकारी आवास पर ₹14.07 लाख खर्च दर्शाने का खुलासा, रामपुर और शोघी के लिए आवंटित धनराशि के इस्तेमाल पर भी उठे सवाल।
शिमला, 23 अक्टूबर। पुलिस जवानों के सरकारी आवासों और पुलिस भवनों की मरम्मत के लिए आवंटित धनराशि के कथित दुरुपयोग के मामले में शिमला के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजीव गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से गठित ऑडिट समिति की रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर पुलिस थाना शिमला में FIR संख्या 139/2026, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, ऑडिट रिपोर्ट में वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान पुलिस भवनों और जवानों के सरकारी आवासों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए आवंटित लगभग 1.28 करोड़ रुपये के खर्च में अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट में तत्कालीन SSP के सरकारी आवास ‘साउथवुड’ पर 14,07,392 रुपये खर्च दर्शाए गए हैं, जबकि इसके लिए सरकार या पुलिस मुख्यालय से अलग बजट स्वीकृत होने के दस्तावेज नहीं मिले।
ऑडिट में रामपुर के SDPO आवास की मरम्मत के लिए स्वीकृत 2.80 लाख रुपये की राशि शिमला स्थित तत्कालीन SSP के आवास पर खर्च दर्शाए जाने का मामला भी सामने आया है। इसी तरह शोघी पुलिस बैरियर की गुमटी की मरम्मत के लिए निर्धारित 2.50 लाख रुपये की राशि भी SSP आवास पर खर्च दर्शाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, शोघी में मरम्मत कार्य पूरा होने के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले।
इसके अतिरिक्त, वर्ष 2023-24 में 1.62 लाख रुपये और 2024-25 में 7.22 लाख रुपये सरकारी आवास पर खर्च दर्शाए गए, लेकिन आवश्यक पूर्व स्वीकृति और जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।
ऑडिट समिति ने वर्ष 2025-26 में 28.67 लाख रुपये के बजट के तहत प्रस्तावित 50 कार्यों में से 22 कार्य किए जाने का रिकॉर्ड पाया। इनमें 13 कार्य मूल स्वीकृत प्रस्ताव से बाहर के बताए गए हैं। समिति ने निर्धारित प्रस्तावों से अलग कार्यों पर धनराशि खर्च करने की प्रक्त् जताई।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि शोघी पुलिस पोस्ट अब भी कंटेनर में संचालित हो रही है, जहां कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करनी पड़ रही है। ऑडिट में दर्ज तथ्यों के आधार पर सरकारी धन के इस्तेमाल और वित्तीय नियमों के पालन की जांच की जा रही है। FIR दर्ज होने के बाद मामले में जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।
