राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर विधानसभा में की गई टिप्पणियों की जांच की उठाई मांग, विधानसभा के बाहर बयान दिए जाने पर कार्रवाई की मांग : कर्ण नंदा।

शिमला, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणियों पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिमला को औपचारिक शिकायत सौंपकर संबंधित बयानों की जांच करने और संज्ञेय अपराध के प्रमाण मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कर्ण नंदा ने कहा कि 18 नवंबर 2026 को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने राफेल विमानों की कीमतों और ऑपरेशन सिंदूर के परिणामों को लेकर टिप्पणियां की थीं। उनके अनुसार भारतीय सशस्त्र सेनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को जिम्मेदारी और सावधानी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

भाजपा नेता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत में विधानसभा की संबंधित कार्यवाही की प्रमाणित प्रति और पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त कर सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी जांचने की मांग की गई है कि क्या मंत्री ने विधानसभा के बाहर किसी मीडिया साक्षात्कार, सार्वजनिक मंच या सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस तरह की टिप्पणियां की हैं।

शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 197(1)(d), 353 और 152 सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत तथ्यों और साक्ष्यों की जांच करने का अनुरोध किया गया है।

कर्ण नंदा ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 194(2) के तहत विधानसभा में दिए गए भाषणों को प्राप्त संवैधानिक संरक्षण का भाजपा सम्मान करती है। हालांकि, यदि विधानसभा के बाहर कोई स्वतंत्र रूप से दंडनीय कृत्य सामने आता है, तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर ली है, जिसकी डायरी संख्या 28577 दिनांक 20 नवंबर 2026 है। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और शिकायत पर की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग की है।

नंदा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय सेना से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी तथा संवैधानिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *