ठियोग, 14 अगस्त। नशे के खिलाफ शिमला पुलिस के अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की टीम ने नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान चिट्टा/हेरोइन व अफीम बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 135 ग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर ठियोग बाईपास रोड स्थित ठियोग कैफे के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर डिक्की के ऊपर रखे हैंड रेस्ट के अंदर से दो पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफे बरामद हुए। एक लिफाफे में 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और दूसरे में 135 ग्राम अफीम पाई गई।

पुलिस ने मादक पदार्थों को नियमानुसार कब्जे में लेने के साथ कार को भी अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 111/2026, दिनांक 13 अगस्त 2026, धारा 18, 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह (20), विक्रम सिंह (22) और जसकरण सिंह (21), सभी निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *