चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत, 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत।
आपसी सहमति से होगा विवादों का समाधान, समय और धन की होगी बचत : उमेश वर्मा
शिमला। जिला शिमला के न्यायालयों में विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेश वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा।
उमेश वर्मा ने पात्र वादकारियों से अपील की है कि वे लोक अदालतों के माध्यम से अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करवाकर समय एवं धन की बचत करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी माध्यम है, जहां कम समय और कम खर्च में बिना जटिल औपचारिकताओं के मामलों का निपटारा किया जाता है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के प्रमुख लाभों में त्वरित न्याय, न्यूनतम व्यय, सरल प्रक्रिया तथा दोनों पक्षों की सहमति से स्थायी एवं सौहार्दपूर्ण समाधान शामिल हैं।
यहां करें संपर्क
लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2832808 अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता
