शिमला, 7 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को हमीरपुर जिले के बरसार में आयोजित किया उनजाएगा। राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा।
सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोहों के लिए भी मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बिलासपुर में समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चंबा में मुख्य अतिथि होंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल सोलन, कृषि मंत्री चंद्र कुमार धर्मशाला में कांगड़ा और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान कुल्लू में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के रिकांगपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ऊना में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी सिरमौर के नाहन, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा मंडी तथा विधायक सुंदर सिंह ठाकुर लाहौल-स्पीति के केलांग में मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आवश्यक सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने सभी जिलों में समारोहों को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया है।

पुरानी तस्वीर के लिए: 2023 में शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने और परेड की सलामी लेने की तस्वीर उपलब्ध है।

#स्वतंत्रता_दिवस #हिमाचलप्रदेश #सुखविंदर_सिंह_सुक्खू #IndependenceDay #HimachalPradesh #Tiranga #Shimla #Hamirpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *