तारा देवी रैन सैल्टर में 30 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार।

शिमला पुलिस के स्पेशल सैल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारा देवी रैन सैल्टर में एक युवक को 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपाल सिंह कटवाल पुत्र रमेश चन्द, निवासी मंडी तथा वर्तमान में टुटीकंडी, शिमला निवासी, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को स्पेशल सैल शिमला को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि गोपाल सिंह कटवाल तारा देवी रैन सैल्टर में काले रंग के पीठू बैग में हेरोइन/चिट्टा लेकर सप्लाई देने के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद काले रंग के Safari बैग की गुप्त चैन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस थाना बालुगंज, शिमला में अभियोग संख्या 168/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 को ND&PS Act की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
#Shimla #HimachalPradesh #Police #NDPSAct #Chitta #Heroin #DrugBust

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *