filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;

शिमला, 20 अगस्त। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को शिमला में समिति के अध्यक्ष समर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं, कार्य परिस्थितियों और निगम की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष हरीश पराशर, सचिव खेमेन्द्र गुप्ता, प्रवक्ता हरी कृष्ण, राजेश ठाकुर सहित सभी आठ संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद समिति ने निगम प्रबंधन को सुझाव एवं मांग-पत्र सौंपा। इसमें यात्रियों की वास्तविक मांग के आधार पर बस सेवाओं का विस्तार करने तथा अनावश्यक रूप से रूट कम न करने की मांग की गई। समिति ने परिचालकों की वेतन विसंगति के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश को तत्काल लागू करने की भी मांग उठाई।

समिति ने बिना टिकट यात्रियों के मामले में जारी SOP की समीक्षा करने और केवल परिचालक को जिम्मेदार ठहराने की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। साथ ही लगेज पॉलिसी और ढाबा/स्टॉप पॉलिसी की समीक्षा, कार्यशालाओं में कल-पुर्जों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बसों की समयबद्ध मरम्मत की मांग की गई।

कर्मचारियों की ड्यूटी एवं समय-सारणी को व्यावहारिक बनाने, चालक-परिचालकों के लिए उचित विश्राम व्यवस्था, लंबित वेतन-भत्तों एवं सेवा लाभों का शीघ्र भुगतान तथा सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया।

अध्यक्ष समर चौहान ने कहा कि निगम को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारी और प्रबंधन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जायज मांगों की अनदेखी स्वीकार नहीं होगी। समिति ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और निगम को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रबंधन के साथ संवाद और लोकतांत्रिक संघर्ष, दोनों स्तरों पर प्रयास जारी रहेंगे।
#hrtc #Jcc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *