कुल्लू, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू के विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कुल्लू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने की। इसमें मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर इन योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होगी।
पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनता की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने भी सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने और जिला कुल्लू में संगठन को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में सहकारिता, प्रशिक्षण, व्यापार, चिकित्सक, पर्यटन और बुनकर सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नरोत्तम ठाकुर, नरेश चौहान, युवराज बोध, गोविन्द ठाकुर, डॉ. वंदना जगी, चमन कपूर, शिव शरण चौहान, डॉ. अर्चना ठाकुर, नवल नेगी, विनोद कायस्था, दुर्गा ठाकुर, मधुसूदन शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#कुल्लू #भाजपा #BJP #हिमाचलप्रदेश #विधानसभाचुनाव #संगठन #भाजपाकार्यकर्ता #कुल्लूभाजपा
