हिमाचल प्रदेश के निर्माता स्वर्गीय डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को उनकी 120वीं जयंती पर रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, राजस्व एवं बागवानी जगत सिंह नेगी, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ, यशवंत सिंह परमार को उनकी 120 जयंती पर रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर हिमाचल निर्माता को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा की डॉ यशवंत सिंह परमार का योगदान हिमाचल के लिए अविस्मरणीय है इसे कभी नहीं बुलाया जा सकता, डॉ यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों ने हिमाचल निर्माता को प्रदेश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिये याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *