₹1,422 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजना और ₹2,006 करोड़ की आपदा सहायता के उपयोग पर कांग्रेस सरकार को घेरा।

शिमला, 29 अक्टूबर। भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं की कीमतों में कटौती कर लाखों मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और स्वीकृत धनराशि के उपयोग में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।

शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान रणधीर शर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर को जारी संशोधित मूल्य सूची के अनुसार 543 में से 397 कैंसर संबंधी दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमतों में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पाल्बोसिक्लिब 125 एमजी की एक दवा की कीमत 40,421 रुपये से घटकर 2,730 रुपये रह गई है। इससे कीमत में लगभग 93.25 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह पाल्बोसिक्लिब 100 एमजी की कीमत 24,505 रुपये से घटकर 2,069 रुपये और थायोटेपा 100 एमजी की कीमत 80,072 रुपये से घटकर 7,150 रुपये हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *