बद्दी। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUHP) के Centre for Distance and Online Education (CDOE) की ओर से बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक डॉ. हरीश गौतम ने औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर CDOE द्वारा संचालित विभिन्न दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
डॉ. गौतम ने कर्मचारियों को बताया कि नौकरी एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए दूरस्थ एवं ऑनलाइन कार्यक्रम बेहतर विकल्प प्रदान करते हैं। उन्होंने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश से संबंधित जानकारी भी दी।
अभियान के दौरान कर्मचारियों में उच्च शिक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला और जुलाई 2026 सत्र के लिए अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
CDOE का संदेश: काम के साथ पढ़ाई का अवसर अपनाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें।
#CDOE #CUHP #Admission2026 #JulySession #Baddi #DistanceLearning #OnlineEducation #HimachalPradesh #EducationNews
