शिमला पुलिस ने 6 करोड़ की 1.120 किलो हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर दबोचा

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी की है। स्पेशल सेल ने 3 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के पास कार्रवाई कर हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम हाई ग्रेड हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह खेप हरियाणा से शिमला में सप्लाई करने के लिए लाया था और तारादेवी क्षेत्र में अपने संपर्कों को खेप सौंपने की तैयारी में था। पुलिस ने डिलीवरी से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में नशा तस्करी के खिलाफ रणनीति में बदलाव करते हुए बड़ी और गुणवत्तापूर्ण बरामदगी, मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी, बैकवर्ड लिंकेज तथा तकनीकी और वित्तीय जांच पर विशेष जोर दिया गया है। इस वर्ष अब तक चार किलो से अधिक हेरोइन बरामद की जा चुकी है, जो पिछले दो वर्षों की कुल बरामदगी से करीब चार गुना अधिक है। इसके अलावा 14 किलो अफीम, 15 किलो चरस, पांच किलो से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी और करीब 60 ग्राम मेथामफेटामाइन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे भी बरामद कर नष्ट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *