शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (HPPTF) का अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर क्रमिक अनशन सोमवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान जिला मंडी PTF महिला विंग की अध्यक्ष वंदना वर्मा के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने अनशन में भाग लेकर आंदोलन की कमान संभाली। वंदना वर्मा ने कहा कि शिक्षक पिछले 16 दिनों से शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार द्वारा मांगें पूरी किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपूर्ण मांगों की पूर्ति के लिए मंडी महिला विंग ने एकजुटता के साथ क्रमिक अनशन में भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू वाला, मुख्य सलाहकार कुसुम शर्मा और सदस्य सचिव नीलम सेन भी मौजूद रहीं।

शिक्षकों की न्याय यात्रा 11 जुलाई को पैदल शिमला पहुंची थी। इसके बाद 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में विशाल धरना आयोजित किया गया, जिसके बाद क्रमिक अनशन शुरू हुआ। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

#HPPTF #RohitThakur #JBT #PrimaryTeachers #HimachalPradesh #TeachersProtest #Mandi #Shimla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *