शिमला, 30 अगस्त: IGMC&H में उपचाराधीन 64 वर्षीय पुरुष मरीज श्री रामाशीष राम, निवासी साईं डोभा, P.O. बिलासपुर सदर, की रविवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मरीज को 13 अगस्त 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 अगस्त को उनकी H1N1 (स्वाइन फ्लू) जांच पॉजिटिव पाई गई।

चिकित्सकीय विवरण के अनुसार मरीज पहले से Interstitial Lung Disease (ILD) और Lower Lobe Pneumonia जैसी गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं भी दर्ज थीं। मरीज की हालत गंभीर बनी रही और उपचार के बावजूद 30 अगस्त को सुबह करीब 6:46 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मृत्यु को केवल H1N1 संक्रमण से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। मरीज की गंभीर पूर्ववर्ती फेफड़ों की बीमारी, निमोनिया और अन्य जटिलताएं भी मृत्यु में महत्वपूर्ण कारक रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से H1N1/इन्फ्लुएंजा के लक्षण जैसे तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है। बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

#H1N1 #SwineFlu #Influenza #IGMCH #HealthAlert #HimachalPradesh #HealthUpdate 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *