शिमला, 5 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले का शीघ्र, प्रभावी और संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सबसे मजबूत आधार जनसुनवाई और समस्याओं का समयबद्ध समाधान है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का गंभीरता से निपटारा किया जाए और अनावश्यक देरी से बचा जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बन रही है।
