शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस के व्यापक अभियान के तहत बैकवर्ड लिंकज की जांच करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो प्रमुख अंतरराज्यीय सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में न केवल स्थानीय तस्करों तक पहुंच बनाई गई, बल्कि हेरोइन की सप्लाई चेन की महत्वपूर्ण कड़ियों का भी खुलासा हुआ है।
पहले मामले में 3 अगस्त 2026 को शोघी के समीप 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन के साथ गिरफ्तार विजय कुमार से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तरनतारन, पंजाब निवासी 21 वर्षीय शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान को मुख्य सप्लायर के रूप में चिन्हित किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों Signal App के जरिए संपर्क में थे। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शुभकरमन सिंह को तरनतारन से गिरफ्तार किया।
दूसरे मामले में कोटखाई थाने में दर्ज अभियोग संख्या 60/2026 के तहत 64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामदगी के बाद जांच में अमित महावे को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में मोगा निवासी 26 वर्षीय कोमलप्रीत सिंह उर्फ लाडी का नाम सामने आया, जो अमित महावे को हेरोइन सप्लाई करता था। पुलिस ने 8 अगस्त को उसे जालंधर से गिरफ्तार किया।
शिमला पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ND&PS Act के तहत 216 मामले दर्ज कर 448 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बैकवर्ड लिंकज के जरिए 66 मुख्य सप्लायर पकड़े गए और 50 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए। इस दौरान 4.4 किलोग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ तथा वित्तीय जांच के आधार पर ₹6.38 करोड़ की संपत्ति जब्त/फ्रीज की गई। PITNDPS Act के तहत 40 निवारक निरोध भी किए गए हैं।
पुलिस का फोकस अब केवल नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क और तस्करों की आर्थिक रीढ़ पर प्रहार कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर है।
#ShimlaPolice #DrugFreeHimachal #NashaMuktHimachal #NDPSAct #DrugTrafficking #CrimeNews #ShimlaNews
