शिमला, 10 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 IPS और HPPS अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें 3 IPS और 54 HPPS अधिकारी शामिल हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।

IPS अधिकारियों में मयंक चौधरी (HP:2019) को पुलिस मुख्यालय, शिमला में एसपी लीव रिजर्व के पद से कमांडेंट, 2nd इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBn), सकोह, कांगड़ा नियुक्त किया गया है। वहीं अमित यादव (HP:2019) को 2nd IRBn सकोह के कमांडेंट पद से हटाकर एसपी साइबर क्राइम, CID, शिमला लगाया गया है। DIG संजीव कुमार गांधी (HP:2012) की सेवाएं कार्मिक विभाग के निपटारे पर रखी गई हैं।

HPPS अधिकारियों के तबादलों में डॉ. शिव कुमार को मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी से एसपी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस, शिमला नियुक्त किया गया है। भूपिंदर सिंह नेगी को कमांडेंट 1st HPAP बटालियन, जुंगा लगाया गया है। मनमोहन सिंह को अतिरिक्त एसपी कुल्लू, शिव राम चौधरी को अतिरिक्त एसपी 4th IRBn जंगलबेरी, हमीरपुर और प्रवीण धीमान को अतिरिक्त एसपी CID मंडी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा नरिंदर कुमार को अतिरिक्त एसपी सिरमौर, राज कुमार को अतिरिक्त एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला, अजय कुमार-I को अतिरिक्त एसपी ऊना, राजिंदर कुमार को अतिरिक्त एसपी 2nd IRBn सकोह तथा सुरिंदर कुमार को अतिरिक्त एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), कुल्लू नियुक्त किया गया है।

आदेशों के तहत संजीव कुमार-I को अतिरिक्त एसपी कांगड़ा, धर्मशाला, जबकि रमेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त एसपी सोलन लगाया गया है। योगेश रोल्टा को अतिरिक्त एसपी ANTF शिमला और संजीव कुमार-II को अतिरिक्त एसपी SV&ACB चंबा नियुक्त किया गया है। बीर बहादुर को अतिरिक्त एसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी तथा संतोष कुमार शर्मा को अतिरिक्त एसपी CID शिमला लगाया गया है।

तबादला सूची में कई DSP स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। कुलदीप कुमार को अतिरिक्त एसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा, प्रताप सिंह को अतिरिक्त एसपी बिलासपुर और विकास कुमार धीमान को अतिरिक्त एसपी हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज (HPIPS), कांगड़ा नियुक्त किया गया है। हेमंत कुमार को कमांडेंट होमगार्ड्स कुल्लू और खजाना राम को अतिरिक्त एसपी SDRF मंडी की जिम्मेदारी दी गई है।

राम प्रसाद को अतिरिक्त एसपी कांगड़ा, धर्मशाला तथा लाल मन को अतिरिक्त एसपी 5th IRBn बस्सी लगाया गया है। तजिंदर कुमार वर्मा को SDPO जवाली नियुक्त किया गया है। अमर सिंह को DSP क्राइम CID शिमला, मनोज कुमार-II को DSP मुख्यालय कुल्लू और डॉ. प्रतिभा चौहान को DSP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है।

इसी तरह संजय शर्मा को SDPO ज्वालामुखी, अनिल कुमार-IV को DSP SV&ACB बद्दी, रमाकांत ठाकुर को SDPO श्री नैना देवी, शेर सिंह को SDPO दादासिबा और विक्रम चौहान को DSP मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार सिद्धार्थ शर्मा को DSP मुख्यालय सिरमौर, वरुण पाटियाल को SDPO भावानगर, राज कुमार को DSP मुख्यालय हमीरपुर, मंगत राम को SDPO संगड़ाह और गौरी दत्त को SDPO ठियोग नियुक्त किया गया है। अजय कुमार भारद्वाज को DSP मुख्यालय सोलन लगाया गया है।

इसके अलावा लखवीर सिंह को DSP 5th IRBn बस्सी, क्षमा दत्त को DSP 1st IRBn बंगड़, वीरी सिंह को SDPO काजा, हेम राज को DSP मुख्यालय ऊना और नितिन चौहान को SDPO सुंदरनगर नियुक्त किया गया है।

रश्मि शर्मा को SDPO नादौन, रीता देवी को स्टाफ ऑफिसर, IG सेंट्रल रेंज मंडी, विक्रांत बोंसरा को SDPO मनाली, राजेश कुमार को SDPO कांगड़ा, विजय कुमार को DSP 2nd IRBn सकोह तथा भरत भूषण को चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय लगाया गया है। निशा कुमारी को DSP मुख्यालय केलांग, हरीश कुमार-I को SDPO बड़सर सहित अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार ने अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने और आदेशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *