हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर महंगा सरकार ने लगाया ऑर्फन-विधवा सेस।

शिमला, 12 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर ऑर्फन एंड विडो सेस लगाने का निर्णय लिया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से 11 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री के समय 60 पैसे प्रति लीटर की दर से यह सेस वसूला जाएगा। यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत लागू की गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नया सेस 11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि से प्रभावी होगा। सरकार के इस फैसले से राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत पर 60 पैसे प्रति लीटर का अतिरिक्त भार पड़ेगा। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को अधिसूचना के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *