शिमला पुलिस ने 16 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को दिल्ली के भजनपुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 105/25, धारा 318(4) BNS के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 11 से 14 अक्टूबर 2025 के बीच शिकायतकर्ता के SBI खाते से धोखाधड़ीपूर्वक कुल 16 लाख रुपये निकाले गए थे। जांच के दौरान आरोपी अमान अली पुत्र शमशाद अली, निवासी यमुना विहार, दिल्ली की संलिप्तता सामने आई।
तकनीकी एवं अन्य जांच के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को 19 अगस्त 2026 को दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 22 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले की जांच जारी है।
